vcafda@gmail.com

Ayodhya Development Authority

अयोध्या विकास प्राधिकरण

Civil Lines, Parikrama Marg, Faizabad, Ayodhya - Phone : (05278) 223460, 223969, Fax : 220110

Inviting Objections and suggestions on Ayodhya Master Plan 2031 Part B   |   अनावासी संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि 15-04-2025 है   |   List of allottees of plots in the Vasisth Kunj Housing Scheme Phase-1. ( वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना फेज-1 में भूखंड आवंटियों की सूची )   |   वशिष्ठ कुंज योजना के अंतिम आवेदकों की सूची   |   आंवटन हेतु उपलब्ध सम्पत्तियों के लिए कामन पोर्टल तैयार किये जाने के सम्बन्ध में।   |   शुद्धिपत्र वशिष्ठ कुंज फेज-1, आवासीय योजना, लखनऊ - अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग-27, अयोध्या ।   |   Vasisth Kunj Phase – 1, Housing Scheme   |   उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण, लखनऊ में सदस्य (तकनीकी) के रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञप्ति संबंधी।   |   Vedic City Sustainability Index   |   Presentation on Facade Control Guidelines   |   View Active Tenders/RFP/EOI   |   Master Plan 2031

About Ayodhya


इतिहास

अथर्ववेद में अयोध्या को ईश्वर का नगर बताया गया है, और इसकी संपन्नता की तुलना स्वर्ग से की गई है। रामायण के अनुसार अयोध्या की स्थापना मनु ने की थी। कई शताब्दियों तक यह नगर सूर्यवंशी राजाओं की राजधानी रहा। अयोध्या मूल रूप से मंदिरों का शहर है। यहां आज भी हिन्दू, बौद्ध, इस्लाम ऐवम जैन धर्म से जुड़े अवशेष देखे जा सकते हैं। जैन मत के अनुसार यहां आदिनाथ सहित पांच तीर्थंकरों का जन्म हुआ था। इसका महत्व इसके प्राचीन इतिहास में निहित है क्योंकि भारत के प्रसिद्ध एवं प्रतापी क्षत्रियों (सूर्यवंशी) की राजधानी यही नगर रहा है। उक्त क्षत्रियों में दाशरथी रामचंद्र अवतार के रूप में पूजे जाते हैं। पहले यह कोसल जनपद की राजधानी था। प्राचीन उल्लेखों के अनुसार तब इसका क्षेत्रफल 96 वर्ग मील था। यहाँ पर सातवीं शाताब्दी में चीनी यात्री हेनत्सांग आया था। उसके अनुसार यहाँ 20 बौद्ध मंदिर थे तथा 3000 भिक्षु रहते थे।

यातायात और परिवहन

वायु मार्ग

अयोध्या का निकटतम एयरपोर्ट लखनऊ में है जो लगभग 140 किमी. की दूरी पर है। यह एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों से विभिन्न फ्लाइटों के माध्यम से जुड़ा है।

रेल मार्ग

फैजाबाद अयोध्या का निकटतम रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन मुगल सराय-लखनऊ लाइन पर स्थित है। उत्तर प्रदेश और देश के लगभग तमाम शहरों से यहां पहुंचा जा सकता है। यहॉ से बस्ती के लिए भी सीधी ट्रेन है

सड़क मार्ग

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसें लगभग सभी प्रमुख शहरों से अयोध्या के लिए चलती हैं। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग से अयोध्या जुड़ा हुआ है।